9 मई 2020 - 18:47
कोरोना और आर्थिक आतंकवाद, मानवता से मात खा जाएगाः विदेशमंत्री

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने मानवता को कोविड-19 और अमरीका के आर्थिक आतंकवाद की पराजय का कारण क़रार दिया।

विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने ट्वीट कर कल्याणकारी लोगों को सम्मानित करने के राष्ट्रीय दिवस को याद करते हुए लिखा कि भले काम करना और अच्छाई से पेश आना, ईरानी जनता की प्राचीन परंपरा है। उन्होंने कहा कि पवित्र रमज़ान के महीने में ज़रूरतमंदों की सहायता की गयी और लाखों की संख्या में मास्क और सेनिटाइज़र बांटे गये। 

विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने अपने इस ट्वीट में कोरोना वायरस से संघर्ष में ईरानी जनता के सहयोग की तस्वीर शेयर करते हुए बल दिया कि मानवता, कोविड-19 और अमरीका के आर्थिक आतंकवाद को पराजित कर देगी।